उदयपुर। नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में हुई। इस पहली बैठक में सभी का परिचय दिया गया। पूर्व महापौर व दोनों सभापतियों ने भी इस परिचयात्मक बोर्ड बैठक में हिस्सा लेकर भाईचारे के साथ काम करने का आह्वान किया।
आरंभ में मंचासीन महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, रवीन्द्र श्रीमाली ने सदन को संबोधित किया। वक्ताओं ने सभी पार्षदों से शहर के विकास के लिए मिल जुलकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी पार्षद मौजूद रहे।














