Header Banner

ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम मोहल्लों में सजावट

BY — January 3, 2015

– जुलूस-ए-मोहम्मदी कल

030109उदयपुर। हजऱत मोहम्मद साहब के जन्म दिन को लेकर शहर के मुस्लिम मोहल्लों और मस्जिदों में आकर्षक साज सज्जा की गई है वहीं कई मस्जिदों में और अंजुमन चौक पर मिलाद के कार्यक्रम हो रहे हैं। रविवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा जिसमें शहर व आसपास कस्बों के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे।

रबीउल अव्वल (इस्लामी माह) की 12 तारीख को हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है। इसकी तैयारियां रबीउल अव्वल का चांद दिखने से ही शुरू हो गई थीं। शहर भर के मुस्लिम मोहल्लों खांजीपीर, आयड़, सिलावटवाड़ी, मल्लातलाई, सवीना सहित अन्य जगह लाइटों एवं फर्रियों से आकर्षक सजावट की गई है। अशरफी नौजवान कमेटी सहित मोहल्लों की विभिन्न कमेटियों द्वारा इस काम को अंजाम दिया गया है। पटेल सर्कल छोर से गुलाबबाग वाले छोर तक खांजीपीर को आकर्षक चाइनीज लाइटों, गुम्बदे खजरा से सजाया गया है। माछला मगरा पहाड़ी पर बड़े अक्षरों में विद्युत लाइटों से ’जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक’ लिखा गया है। पूर्व संध्या पर आज खांजीपीर में विद्युत सजावट देखने शहर के सभी मुस्लिम मोहल्लों के परिवार वहां पहुंचेंगे। लोगों के लिए खाने-पीने की स्टॉलें लगाई जाएगी।
जुलूस कल : कल शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा जो दोपहर 2 बजे अंजुमन चौक से शुरू होकर घंटाघर, हाथीपोल, अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती होते हुए मल्लातलाई होकर इमरत रसूल बाबा की दरगाह पर सम्पन्न होगा जहां अंजुमन कमेटी चादर पेश करेगी। इस मौके पर अंजुमन सदर मोहम्मद खलील ने जुलूस में वाहन लाने पर पाबंदी लगाईं है तथा महिलाओं को भी जुलूस में आने से मना किया है। साथ ही सभी से जुलूस में शान्ति और सौहार्दपूर्ण तरीके से शामिल होने की गुजारिश की हैद्ध अंजुमन तालीमुल इस्लाम द्वारा आयोजित दो रोजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पहले दिन शुक्रवार को शहर की तीन मिलाद पार्टियों एवं अंजुमन के बच्चों ने नातिया कलाम पेश किए। शहर की विभिन्न मस्जिदों के इमामों द्वारा तकरीर की गई। कोलकाता से तशरीफ लाए शायरे इस्लाम फैजाने मुजाहिद ने हजरत साहब की शान में नातिया कलाम पेश किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply