Header Banner

बादलों की ओट से सूर्यदेव की लुकाछिपी, सर्दी बरकरार

BY — January 3, 2015

030105उदयपुर। मावठ के कारण बढ़ी सर्दी अब भी बरकरार है। न्यूनतम तापमान में हालांकि 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी हुई लेकिन बादलों से अटे आसमान में धूप नहीं खिलने से वातावरण में गलन है।

030106030107पिछले दिनों से लगातार गिर रहे तापमान में कल रात से वृद्धि शुरू हो गई, जिससे रात की सर्दी का कहर कुछ कम हुआ है। सीटीएई के मौसम विभाग के अनुसार बीती रात का तापमान 5.8 रहा जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग डबोक के अनुसार बीती रात तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया और आज सुबह 11 बजे अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादल और सूरज नहीं निकलने से दिन में सर्दी का अहसास बरकरार है। धूप नहीं से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है।

030108मौसम विभाग के अनुसार बादल जब भी छंटेंगे, तब सर्दी का प्रकोप फिर बढ़ेगा। इधर कोहरे में भी कमी नहीं हुई है सुबह-सुबह शहर के आसपास के पहाड़ कोहरे में ढके नजऱ आते हैं और दिन में भी कोहरे का असर देखा जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply