हड़ताल स्थगित होने से मिली राहत

BY — January 7, 2015

– सरकार व पंप सचालकों में देर रात तक चली वार्ता, बोतलों में बिका पेट्रोल, बैंक हड़ताल भी स्थगित

070107उदयपुर। बैंककर्मियों और पेट्रोल पम्पों की बुधवार को प्रस्तावित हड़ताल देर रात स्थगित हो गई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों और केन्द्रीय बैंक यूनियन के बीच वार्ता के बाद मंगलवार देर रात इसकी घोषणा की गई। उधर, पेट्रोल-डीजल पर वैट वृद्धि के विरोध में बुधवार को ही आहूत हड़ताल भी सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई। सुबह हड़ताल स्थगित होने की सूचना मिलते ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली।

इससे पूर्व हड़ताल की आशंका पर देर रात तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भारी भीड़ रही। शाम छह बजे से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ रात 10 बजे तक रही। लोगों ने हड़ताल के दौरान किसी प्रकार को असुविधा से बचने के लिए वाहनों के साथ बोतलों व जरीकेन मेें भी पेट्रोल भरवा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply