Header Banner

पंजाब विवि एवं कालीकल विवि के बीच फाइनल आज

BY — January 16, 2015

इंटर जोन महिला खो खो का समापन
खेल जगत की ख्यातनाम हस्तियों का होगा सम्मान

160103उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में इंटर जोन महिला खो खो प्रतियोगिता के तीसरे दिन 6 मैच खेले गए। पंजाब विवि पटियाला एवं विवि कालीकट के लिए फाईनल मुकाबला होगा।

प्रतियोगिता का शुंभारंभ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डॉ. हनुमंत सिंह राजपुरोहित, कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने खिलाड़ियों का परिचय कर खेल प्रारंभ की घोषणा की। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि चार दिवसीय इंटर जोन महिला खो खो प्रतियोगिता का समापन शनिवार सुबह 9.30 बजे प्रतापनगर परिसर में नवनिर्मित मिनि स्टेडियम पर आयोजित होगा। मुख्य अतिथि महाराणा कृषि महाविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपी गिल होंगे तथा अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगें। समारोह के विशिष्ठ अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ को ऑबजर्वर – डॉ. सीएस ग्रेवाल – चण्डीगढ़, सामाजिक कार्यकर्ता आरके धाबाई, राष्ट्रीय खो खो संघ के महासचिव सुरेश शर्मा, डॉ. भूपेन्द्र सिंह चौहान,  होंगे।
160104इनका होगा सम्मान : प्रो. अग्रवाल ने बताया कि खेल जगत में अपना योगदान  देने वाली माला सुखवाल – पॉवर लिफ्टर एवं चांदनी गौड़ – कुश्ती, राष्ट्रीय बाक्सर विनिशा जोशी का विश्वविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।
इनके बीच हुआ कड़ा मुकाबला : विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. सीपी अग्रवाल ने आज के चारों ही बहुत रोमांचक एवं कड़े मुकाबाले के हुए। पंजाब विवि पटियाला ने सरदार पटेल विवि विद्यानगर को 6 अंको से, मुम्बई विवि ने शिवाजी विवि कोल्हापुर को 10 अंको से, कालीकट विवि ने विवि पूना को 5 अंको से, मैंग्लोर विवि ने गुरूनानक विवि अमृतसर को 3 अंको, पंजाब विवि पटियाला ने मुम्बई विवि को 3 अंको से व विवि कालीकट ने मैग्लोर विवि को 2 अंकों से परास्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply