Header Banner

संजय हिंदुजा की शादी में आएंगी जेनिफर लोपेज

BY — February 7, 2015

070211उदयपुर। उद्योगपति संजय हिन्दुजा की अनुम मीरचंदानी (महतानी) से 10 फरवरी को उदयपुर के जगमंदिर में होने वाली तीन दिवसीय शाही शादी के समारोह में प्रख्यात गायिका जेनिफर लोपेज भी अपनी प्रस्तुेति देंगी। जानकार सूत्रों के अनुसार जेनिफर ने इस प्रस्तु‍ति के लिए एक मिलियन डॉलर चार्ज किए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस शादी में 20 देशों के करीब 800 मेहमान शिरकत करेंगे। 10 फरवरी को पार्टी की शुरूआत माणक चौक में कॉकटेल से होगी। शिवनिवास में मेहंदी की रस्मक अदा होगी, संगीत जनाना महल में होगा और शादी का मुख्य  आयोजन पिछोला झील के बीच स्थित जगमंदिर में होगा।
जेनिफर भी यहां होने वाले एक इवेंट में मुख्यय हिस्साय होंगी। वे अपने 20 टन वजनी साउंड इक्विपमेंट्स के साथ यहां आएंगी। वे यहां ओबरॉय उदय विलास में ठहरेंगी जहां सबसे महंगा कोहिनूर सुईट उनके लिए बुक कराया गया है। इसकी कीमत तीन लाख रुपए प्रति रात्रि है। शादी में मलैका अरोड़ा, अक्षय कुमार भी प्रस्तुंति देंगे। हालांकि आयोजन में शिरकत करने बॉलीवुड के काफी नामी कलाकार यहां आएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply