Header Banner

परशुराम जयंती की सफलता के लिए घर-घर सम्पर्क

BY — April 11, 2015

110404उदयपुर। भगवान परशुराम जयंती की सफलता के लिए समस्त वार्डों एवं शहर के आसपास गांव बेदला, बडगांव, सीसारमा, नाई व आसपास के कई गांवो में ब्रह्म समाज एवं विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों समस्त पदाधिकारियों द्वारा वृहद स्तर पर ब्रह्म समाज के परिवारों से सम्पर्क कर जयंती को सफल बनाने के लिए सम्पर्क किया।

इस अवसर धर्मनारायण जोशी, केके शर्मा, हिम्मतलाल नागदा, लक्ष्मीकान्त जोशी, लज्जाशंकर नागदा, जगदीश मेनारिया, हरीश आर्य ने बताया कि पांच दिवसीय परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है एवं इस हेतु अलग-अलग कमेटियां बनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौपी गई हैं। विप्र फाउण्डेशन के युवा प्रकोष्ठ के अमित पालीवाल, जगदीश पालीवाल, अशोक जोशी, विक्रम मेनारिया द्वारा शहर की समस्त तहसील स्तर पर संपर्क कर उक्त आयोजन में भाग लेने हेतु उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। वही कल तहसील मावली में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply