Header Banner

रोटरी क्लब उदय ने की रेलवे स्टेशन की सफाई

BY — May 26, 2015

रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़ा

260509उदयपुर। रेलवे द्वारा मनाये जाने वाला रेलयात्री-उपभोक्ता पखवाड़ा आज से प्रारम्भ हुआ। इसके तहत रोटरी क्लब उदय ने आज सिटी रेलवे स्टेशन पर ग्राउण्ड की साफ सफाई कर उसे स्वच्छ एवं साफ -सुथरा बनाया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. रितु वैष्णव ने बताया कि प्रोजक्ट चेयरमैन राघव भटनागर के निर्देशन में आज शालिनी भटनागर, राजेश चुघ, मोहित रामेजा ने जहां ग्राउण्ड को साफ-सुथरा बनाया वहीं पेड़-पौधों को पानी पिलाया। इसके अलावा रेलवे के कर्मचारियों को हेण्ड ग्लव्ज, मास्क, डस्टबिन हेतु पॉलिथिन वितरित की ताकि स्टेशन साफ सुथरा रह सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply