Header Banner

एक हजार से अधिक नौकरियां मिलेंगी युवाओं को

BY — January 30, 2012

सनराईज प्रांगण में रोजगार मेला आज

udaipur. सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं के लिए दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन मंगलवार से शुरू होगा। ग्रुप के एम. डी. प्रो. एम. एल. कालरा ने बताया कि उदयपुर संभाग के युवाओं के लिए इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बीटेक/एमबीए/नर्सिंग एमसीए के युवाओं के विभिन्न कम्प नियां सनराईज इंजिनियरिंग कॉलेज (उमरडा) के प्रांगण में 30 से अधिक कम्पनियां करीब एक हजार से ज्यादा नौकरियां प्रदान करेंगी। इसके लिए सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। मंगलवार को साक्षात्कार सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। कम्पनियों द्वारा लिखित परीक्षा व ग्रुप डिस्कशन से भी चुनाव किया जा सकता है। देश-विदेश में फैली मानी हुई कम्पनियां (एमएनसी) मेले में हिस्सा ले रही है। मेले में अब तक करीब एक हजार से अधिक आवेदन वेबसाईट पर आ चुके है। अभ्यर्थी सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वयं उपस्थित होकर भी आवेदन कर सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply