Header Banner

टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

BY — January 30, 2012
विजेता वनस्‍थली रॉयल्‍स की टीम की खिलाड़ी।

udaipur. मीरा कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान पर सोमवार से टी-20 महिला क्रिकेट स्पर्द्धा शुरू हुई। मीडिया प्रभारी  निर्मला शर्मा ने बताया कि उद्धाटन मैच सुबह 10.30 बजे वनस्थली रॉयल एवं अजमे‍र इंडियन के बीच हुआ।

इसमें अजमेर इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए। जवाब में वनस्थ्ली रॉयल ने बिना किसी नुकसान के लक्ष्य प्राप्त कर विजय हासिल की। वनस्थली की ओर से छवि ने 4 विकेट लिए और 32 रनों का योगदान भी दिया। वुमन ऑफ द मैच का खिताब छवि को दिया गया। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वनस्थली रॉयल-मेवाड़ वारियर्स तथा किंग्स इलेवन-अजमेर इंडियन के मुकाबले होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply