सैयदी दाऊदी भाई के उर्स का समापन

BY — January 30, 2012

udaipur. खांजीपीर स्थित दरगाह में सैयदी दाऊदी भाई सा. का सालाना 3 दिवसीय उर्स हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। दाऊदी बोहरा जमात के लोगों ने मजार पर अकीदत के फूल चढ़ाए और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर जमात की तरफ से शर्बतपान करवाया गया और तबर्रूक बांटा गया।

दाऊदी बोहरा जमात (बोहरा यूथ) के प्रवक्ता अनीस मियांजी ने बताया कि सुबह दाऊदी बोहरा जमात की ओर से सैयदी दाऊदी भाई की मजार पर चादर शरीफ पेश की गई और शाम को जमातखाना में सामुहिक नियाज का आयोजन हुआ। इससे पूर्व वजीहपुरा मस्जिद में मजलिस का आयोजन जिसमें सैयदी दाऊदी भाई की जिन्दगी पर रोशनी डाली गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *