Header Banner

विवाह की वर्षगांठ पर हत्या

BY — January 31, 2012

udaipur. अभी तो उसने दुनिया की रीत को ठीक से जाना भी नहीं था। उसके विवाह को मात्र एक वर्ष पूरा हुआ और उसकी शादी की वर्षगांठ पर ही उसके कुछ साथियों ने उसकी हत्या  कर दी। आज वह अपने दोस्तों  के साथ क्रिकेट खेलने गया जहां कुछ साथियों ने उसे जंगल में बुलाकर पत्थ‍रों से पीटकर हत्यां कर दी। बात है ओटों का गुड़ा निवासी लक्ष्मी लाल (24) पुत्र लोगरलाल गायरी अपने दोस्तों  के साथ प्रतापनगर थाना क्षेत्र में ठोकर चौराहे स्थित क्रिकेट ग्राउण्ड‍ पर खेलने गया था। बताया गया कि लक्ष्मी लाल का विवाह गत वर्ष आज ही के दिन हुआ था। उसके घर में एक छोटा भाई अविवाहित है। दो बहनें विवाहित हैं।

बताया गया कि वहां कुछ देर खेलने के बाद किसी का उसके मोबाइल पर फोन आया। बात करने के बाद वह अपने मित्र को कुछ देर में वापस आने का कहकर गया। मैच समाप्त  होने के बाद भी उसके नहीं आने पर दोस्तों ने उसे फोन किया लेकिन मोबाइल बंद था। धीरे-धीरे सभी खिलाड़ी अपने घरों को चले गए। शाम तक उसके घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई तो तलाशना शुरू किया। परिजन रात्रि को थाने में पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सुबह थाना क्षेत्र में किसी ने खून देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रताप नगर थानाधिकारी सतीश मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। खून के निशान देखते हुए गुफा के अंदर पहुंच गए जहां युवक का शव पड़ा था। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी जिस पर पुलिस उपअधीक्षक अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजराजसिंह आदि मौके पर पहुंचे। सुबह से परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। शाम को जाकर पुलिस की समझाईश के बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए। वहां से पोस्टकमार्टम के लिए भेज दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply