Header Banner

ट्रोले की टक्कर से तीन की मौत

BY — December 3, 2015

031206उदयपुर। जिंक चौराहे पर गुरूवार दोपहर को एक ट्रोले की टक्कर से बाईक सवार तीन जनों की मौत हो गई। दुर्घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर जाम लग गया, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया।

031207जानकारी के अनुसार प्रतापनगर से एक ट्रोला तेज गति में चित्तौड़ की ओर जा रहा था। देबारी में जिंक चौराहे पर एक बाइक पर सवार दो युवतियां और एक युवक चौराहा पार कर रहे थे। प्रतापनगर की ओर से तेज गति में जा रहा ट्रोला चालक तीनों को कुचलता हुआ निकल गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रोला चालक तीनों को कुचलने के बाद आगे चल रही एक मारूति वैन को भी चपेट में ले लिया। जिससे वैन में सवार एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में प्रवीण रतन उर्फ रत्तूय कुमारी एवं एक अन्य  की शिनाख्ते हुई है।
031208मौके पर आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थानाधिकारी मंजीतसिंह मय जाब्ते के मौके पर आए और मृतकों के शवों को मोर्चरी में पहुंचाया। दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने मौके पर ही क्रेन को बुलाया और ट्रोले को एकतरफ कर यातायात सुचारू किया। स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और लोगों ने पुलिस के समक्ष अपना आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर डिप्टी सौभाग्यसिंह भी पहुंच गए और लोगों से समझाईश कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply