Header Banner

पैसे लेकर रजिस्ट्रीे नहीं कराने पर मामला दर्ज

BY — December 23, 2015

fruadउदयपुर। धानमण्डी में एक व्यक्ति ने एक दम्पति के खिलाफ मकान का सौदा कर पैसे लेकर रजिस्ट्री नहीं करवाने का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 9 निवासी घनश्याम बरदवार ने लखारा चौक निवासी उदयलाल जैन और इसकी पत्नी गीता जैन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपियों ने उससे दक्षिणी विस्तार योजना में एक क्वाटर्र का सौदा 7 लाख रूपए में किए थे। उसने आरोपी दम्पति को दो लाख रूपए दे दिए। विक्रय ईकरार होने के बाद भी आरोपी दम्पति ने ना तो फाईनेंस कंपनी का लोन उतारा और ना ही उसे पैसे दिए। इस पर उसने दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply