Header Banner

गुब्बारा उतारने के दौरान फटा, दंपती झुलसा

BY — December 29, 2015

Police_capउदयपुर। घंटाघर थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर घर पर उड़ाया हुआ गुब्बारा उतारने के दौरान गुब्बारा फट गया। जिससे दम्पति गंभीर रूप से झुलस गए।

सूत्रों के अनुसार ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिलावटवाड़ी में एक घर पर गैस से भरकर एक गुब्बारा उड़ाया गया था। जिसे मंगलवार को मोहममद ईमरान निवासी सिलावटवाड़ी अपनी पत्नी मोनिका शेख के साथ पुन: उतार रहा था। उतारने के दौरान जैसे ही यह गुब्बारा नजदीक आया और अचानक से फट गया। जिससे आग लग गई और दम्पति के कपड़ों ने आग पकड़ ली। दोनों के शोर मचाने पर परिजन आए और दोनों को तत्काल एम.बी. चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर उपचार करवाया जा रहा है। सूचना पर थाने से जाब्ता भी आया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply