Header Banner

जीप की टक्कर से युवक की मौत

BY — January 16, 2016

accउदयपुर। बावलवाड़ा में एक अनियंत्रित जीप की टक्कर से बाईक एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार कैलाश (22) पुत्र बदा सांगरिया निवासी भलोई अपने दो साथियों के साथ बाईक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। शुक्रवार रात्रि को करीब नौ बजे खेरवाड़ा की ओर से आ रही एक जीप ने कानपुर गांव में सामने से बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर सहायता नहीं मिलने पर कैलाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और दोनों घायलों को खेरवाड़ा चिकित्सालय में लेकर आए। जहां से रैफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन आए और बिना मुआवजे के पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। जीप मालिक की ओर से मुआवजा राशी दिए जाने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply