नए के पैसे लेकर पुराना मोबाईल बेचने का मामला

BY — January 19, 2016

190104उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक मोबाइल दुकानदार के खिलाफ नए के पैसे लेकर पुराना मोबाईल देने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार अशोक पुत्र सुल्तानसिंह निवासी पाठों की मगरी ने बापूबाजार स्थित मोबाइल शॉप के प्रोपराईटर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसने इस दुकान से कुछ समय पूर्व 6 हजार 300 रूपए में एक मोबाइल खरीदा था। इसके एवज में उसे गारंटी कार्ड भी दिया था। मोबाईल के खराब होने पर वह दुकान पर गया तो दुकानदार ने मोबाइल बदलने से इंकार कर दिया। इस पर वह दूसरी दुकान पर गया तो वहां पता चला कि नए किमत में पुराना मोबाइल दे दिया गया है। इस पर उसने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply