Header Banner

अधिवक्ताओं का धरना, बार ने कहा, समर्थन नहीं

BY — February 1, 2016

कोई आपत्तिजनक अंश नहीं था भाषण में

advocateउदयपुर। बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में आए अतिथि एक प्रतिष्ठित ग्रुप के एमडी पर कतिपय अधिवक्ताओं ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सोमवार को न्यायालय परिसर के बाहर धरना दिया, उधर बार एसोसिएशन ने इस धरने से अपना कोई संबंध नहीं होने का बयान जारी किया।

रविवार को बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में एक ग्रुप के प्रबंध निदेशक को अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। सोमवार सुबह 11 अधिवक्ता धरने पर बैठ गए और आरोप लगाया कि निदेशक ने अधिवक्ताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। अधिवक्ता ग्रुप एमडी से माफी मांगने की मांग पर अड़े है। इधर बार एसोसिशन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने पूरा भाषण सुना। कहीं किसी तरह का कोई आपत्तिजनक अंश नहीं मिला। बार का इस धरने को समर्थन नहीं है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply