Header Banner

गैंगवार की फायरिंग में एक घायल

BY — February 9, 2016

fireउदयपुर। मल्लातलाई चौराहे पर दो बाईक सवार बदमाशों ने एक अपराधी इमरान उर्फ कूंजड़ा के छोटे भाई पर फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों की तलाश में नाकाबंदी करवाई है। दोनों आरोपियों का पता नहीं चला है।

पुलिस के अनुसार अपराधी इमरान उर्फ कूंजड़ा का भाई मोहम्मद हुसैन मंगलवार दोपहर को मल्लातलाई चौराहे पर अपनी कार लेकर खड़ा था। बातों के दौरान ही बाईक पर दो हेलमेट पहने युवक सवार होकर आए और पीछे बैठे एक युवक ने पिस्टल निकालकर मोहम्मद हुसैन पर फायर कर दिया जो मोहम्मद हुसैन की कमर में जाकर लगा। पीछे बैठे युवक ने एक और फायर किया, परन्तु गोली पिस्टल में ही अटक गई। यह देखकर बाईक सवार दोनों युवक वहां फरार हो गए। लोगों ने घायल मोहम्मद हुसैन को उसी की कार में डालकर भट्टजी की बाड़ी स्थित चिकित्सालय में लेकर गए। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मौका-मुआयना कर दोनों बाईक सवार युवकों के कपड़े और बाईक के आधार पर शहर भर में नाकाबंदी करवाई। वहीं पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर डिप्टी गोपालसिंह, सौभाग्यसिंह के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. राजेश भारद्वाज भी पहुंच गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply