Header Banner

उचक्के पर्स छीन फरार

BY — May 24, 2016

240506उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य के हाथ में से बाईक सवार दो उचक्के पर्स छीनकर ले गए।

जानकारी के अनुसार गणेशनगर निवासी ज्योति जैन ने मामला दर्ज करवाया कि वह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगुन्दा में कार्यवाहक प्रधानाचार्य है। वह गत दिनों विद्यालय के लिए जा रही थी। इसी दौरान पुष्करना छात्रावास के वहां पर एक पीपल के पेड़ की आड़ से दो युवक बाईक पर सवार होकर आए और दोनों युवकों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ में से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में एक हजार रूपए नकद, दो मोबाईल और स्कूल की चाबियां थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply