Header Banner

रोटरी क्लब मेवाड़ को पहली बार बेस्ट क्लब अवार्ड

BY — July 3, 2016

030704उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा सत्र 2015-16 में जनता के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर वाटर एटीएम लगाने, महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के नेफ्रोलोजी में सेवा कार्य करने एवं जनाना हॉस्पिटल में नेफ्रोलोजी यूनिट खोलने सहित अनेक प्रकार के जनहित से जुड़े कार्य करने पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 ने पहली बार रोटरी क्लब मेवाड़ को बेस्ट क्लब से सम्मानित किया।

क्लब अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि निवर्तमान क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी के नेतृत्व में कलब ने डिस्ट्रिक्ट में 50 से 200 सदस्यों की संख्या के बीच वाले क्लबों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने रोटरी क्लब मेवाड़ को बेस्ट क्लब का अवार्ड प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त क्लब को 15 और अवार्ड प्राप्त हुए जिसमें बेस्ट प्रेसीडेन्ट का मुकेश चौधरी, बेस्ट सेक्रेट्री का अवार्ड आशीष हरकावत, व्यक्तिगत तौर पर सेवा कार्य के लिए चेतनप्रकाश जैन, डॉ लोकेश जैन, संरक्षक हंसराज चौधरी, डिस्ट्रिक्ट का वोकेशनल सर्विस अवार्ड राहुल हरण को प्रदान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply