Header Banner

पुत्री के लिए टिफिन ले जाते बाइक सवार की मौत

BY — July 4, 2016

ट्रक ने मारी टक्कर

accउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात्रि को एक ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक चिकित्सालय में भर्ती अपनी पुत्री के लिए टिफिन लेकर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कच्छेर निवासी चतरसिंह सांखला की पुत्री के संतान होने पर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। वह रविवार रात्रि को टिफिन लेकर चिकित्सालय में आ रहा था। इसी दौरान देबारी के पास में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply