Header Banner

लायन्स क्लब एकलिंगजी का पदस्थापना समारोह

BY — July 8, 2016

080702उदयपुर। लायंस क्लब एकलिंगजी का पदस्थापना समारोह शुक्रवार को क्लब भवन में आयोजित किया गया। कमलेश कुमावत ने बताया कि मुख्य अतिथि बैक ऑफ बडोदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेन्द्र शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतपाल अरविन्द चतुर थे।

अन्यत अतिथि पदस्थापना अधिकारी उपप्रांतपाल द्वितीय डॉ. डीएस चौधरी थे। मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि सेवा कार्यों में प्रबन्धन के गुरूओं को उदाहरणों से समझाते हुए कहा कि पदस्थापना का अर्थ जिम्मेदारी ग्रहण करना होता है। त्याग, समर्पण और सेवा के नये आयाम स्थापित करने का क्लब सदस्यों से आग्रह किया।
विशिष्ट अतिथि प्रांतपाल अरविन्द चतुर ने कहा कि उदयपुर में ही नहीं बल्कि शहर के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों व दीन-दुखियों की परेशानियों को हमे मिटाना है। हमें उस आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना है जो वास्तविक रूप से निर्धन व असहाय है। अतिथियों ने क्लब की नई कार्यकारिणी में कमलेश कुमावत अध्यक्ष, भगवतीलाल चौधरी सचिव ने शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष एवं जोन चेयरमेन नरेश माहेश्वरी ने पिछले वर्ष अच्छे कार्य करने वाले साथियों को अवार्ड प्रदान किये। अतिथियों ने क्लब की डायरेक्ट्री व एक्शन प्लान का विमोचन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply