Header Banner

रक्षाबंधन पर पुलिस अधिकारी लेंगे सुरक्षा का संकल्प

BY — August 17, 2016

Police_capउदयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं पुलिस महानिदेशक राजस्थान की पहल पर जिला पुलिस उदयपुर द्वारा रक्षा बंधन समारोह उदयपुर जिले में समस्त पुलिस थानो, पुलिस लाईन में मनाया जायेगा।

राखी की डोर से बंधकर हमारे पुलिस के भाई समाज की सभी बहनों के सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानें का संकल्प लेंगें। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों की महिलाओं एवं स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य समारोह 18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पुलिस लाईन में मनाया जाएगा। जिसमें पुलिस अधीक्षक, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply