उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव द्वारा आज हिरणमगरी से. 4 स्थित राजकीय बालिका विद्यालय में 5 शिक्षिकाओं का सम्मान किया।
सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि संस्थान की संरक्षिका कौशल्या गट्टानी के संयोजन में साक्षरता दिवस पर 5 शिक्षिकाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर गट्टानी ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। उनमें समाज को दिशा देने की ताकत होती है। समारोह में सभी षिक्षिकाओं को उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। गट्टानी ने बताया कि संस्थान की सदस्याएं वहां से सीधी फतहसागर पहुंची जहां पिकनिक का आनन्द लिया, जहां पर भजन, गीत, संगीत का आयोजन किया गया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.