Header Banner

सेन्ट एन्थोनीज़ की हैण्डबॉल टीम का चयन

BY — December 15, 2016

उदयपुर। सेंट एन्थोनीज़ की 14 वर्ष छात्रा वर्ग की टीम सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर हैण्डबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई जो 17 से 23 दिसम्बर तक वाराणसी में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

टीम में संजना यादव, वैष्नवी तिवारी, विधि मीणा, आरूषी मीणा, कशिश अग्रवाल, मोरिषा सिंह चावड़ा, यक्षिता राज मीणा शामिल है। टीम को प्रशिक्षण विद्यालय के शारीरिक शिक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत तथा पूजा देवानी द्वारा दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने सभी खिलाडियों को बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply