Header Banner

लायंस रीजन 6 की पर्यावरण जागरूकता वाहन रैली कल

BY — August 11, 2017

समापन स्थल पर पर होगा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

उदयपुर। लायंस क्लब रीजन 6 के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पर्यावरण जागरूकता वाहन रैली आयोजित की जाएगी और समापन स्थल पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा।

लायंस रीजन 6 के चेयरमेन सीए नरेश माहेश्वरी ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे आर के हाऊस फतेहपुरा से पर्यावरण रैली वाहनों के रूप में रवाना होकर सहेली मार्ग, सुखाड़िया सर्किल, मीरा गर्ल्स कॉलेज, शास्त्री सर्किल अशोक नगर मेन रोड होते हुए सुखाड़िया विश्वविद्यालय पहुंचेगी। वहां पौधरोपण के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। रैली में बैनर एवं गुब्बारे लगे दुपहिया वाहन शामिल होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply