Header Banner

नेशनल आंवला कम्पिटीशन की विजेता बनी लेकसिटी की निर्मला

BY — February 3, 2018

उदयपुर। हाल ही में हेरिटेज गल्र्स स्कूल में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय आंवला प्रतियोगिता-2018 में लेकसिटी की निर्मला सोनी ने विजेता बनकर राष्ट्रीय सतर पर लेकसिटी का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में आंवला की सैकड़ों रेसीपी शािमल हुई जिसमें से 16 प्रतियोगी फाईनल मे पंहुचे जहंा उनके बीच आंवला की श्रेष्ठ रेसीपी को लेकर प्रतियोगिता हुई। जिसमें निर्मला सोनी की आंवला गुजिया को सर्वश्रेष्ठ रेसीपी चुनते हुए विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय ककींग सेलिब्रिटी विक्की रत्नानी,शेफ अक्षराज जोधा एवं शेफ फडनीस थे। तीनों जजों ने निर्मला सोनी की रेसीपी को आवंला के बेहतर उपयोग का नायाब तरीका बताया। उल्लेखनीय है कि निर्मला सेानी पिछले कई वर्षो से कुकींग क्लासों का संचालन करती है। जिसमे ंवे अनूठे व्यंजन बनाना सिखाती है। अशोक बेकरी के शेफ विक्रम माधवानी के साथ भी अनेक कुकींग कार्यशालायें आयोजित की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply