Header Banner

रूद्राभिषेक, महाआरती एवं भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

BY — February 9, 2018

महाकालेश्वर मंदिर रानी रोड़

उदयपुर। महाशिवरात्रि पर रानी रोड़ स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ में रूद्रीपाठी विप्रजन द्वारा रूद्राभिषेक किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर संपूर्ण मंदिर परिसर में भव्य विद्युत सज्जा एवं आकर्षक सजावट की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर सभाभवन एवं गृभ ग्रह को सुंगन्धित पुष्पों से श्रृंगारित किया जाएगा। महाशिवरात्री पर्व पर भोलेनाथ के मंगला आरती, मध्यान्ह आरती एवं सांयकाल को विशेष श्रृंगाार, पूजा अर्चन एवं महाआरती, का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा रात्री चारों प्रहर परम्परागत रूप महाकालेश्वर का विभिन्न द्रव्य से रूद्राभिषेक एवं पूजा अर्चन किया जाएगा।
प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया व सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर ने बताया कि चारों प्रहर की पूजा अर्चना, गंगाघाट पर 108 दीपक की भव्य आरती, निज मंदिर में औंकार स्वरूप में बनी 108 दिपकों की महाआरती, दत्तात्रैय के आवरण चित्र का अनावरण, समुचित परिसर में शिवभक्तों के लिए जल व्यवस्था, रामेश्वर गौ-शाला का शुभारंभ, ध्वजारोहण ज्वाला माई (ओगडी माई) अखण्ड प्रज्जवलित धूणी माता के शिखर पर ध्वजा रोहण, गंगा भैरव व गणपति पर ध्वजा रोहण अभिजीत र्मूहूत में भोलानाथ जी व लहरनाथजी ध्वजा रोहण पर विचार विमर्श किया। सार्वजनिक प्रन्यास के सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि इस बार मंदिर में विशेष 31 द्वार लगाए जाएंगे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वारों को विशेष झांकियों से सजाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply