Header Banner

सिन्धी समाज के संत ओमप्रकाश आज उदयपुर में

BY — March 8, 2018

उदयपुर। सिन्धी समाज के संत ओमप्रकाश शास्त्री सड़क मार्ग से अजमेर से कल प्रातः उदयपुर आयेंगे। जहंा प्रेम प्रकाश सेवा मंडली की ओर से उनका स्वागत किया जायेगा।

मंडली के उपाध्यक्ष महेंद्र हेमनानी ने बताया कि संत ओमप्रकाश की अगवानी राजस्थान सिंधी अकादमी के अध्यक्ष हरीश राजानी , झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतापराय चुग, सहिती पंचायत के अध्यक्ष तीरथदास नेभनानी, बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानक राम कस्तूरी, मुरली राजानी, लक्ष्मण जुरानी, राजेश चुग, राजेश खत्री आदि करेंगे। विश्राम महेन्द्र हेमनानी के निवास पर रहेगा। शाम को सत्संग का आयोजन होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply