Header Banner

डीपीएस की अदविका का शतंरज मे अन्डर 7 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

BY — May 7, 2018

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा दो की छात्रा अदविका सरूपरिया ने जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अण्डर 7 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अदविका के इस प्रदर्शन के आधार पर इसका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ जो कर्नाटक में आयोजित होगी, जिसमें वह राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य संजय नरवरिया व प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने ढेरों बधाईयाँ दी तथा अदविका के परिवारजनों को भी शुभकामनाएँ प्रेषित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply