Header Banner

महिला कैदियों को दी जीने की सकारात्मक सोच

BY — May 24, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा ने आज केन्द्रीय कारागृह में महिला कैदियों के लिये सकारात्मक जीवन की जीनें पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष डा. ममता धुपिया ने कैदियों को जीवन में अब तक जो भी घटित हुआ उसे भूल कर जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उन्होंने ऐसी अनेक महिलाओं के उदाहरण दिये, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपनी सकारात्मक सोच रखी जिस कारण आज वे खुशहाल जीवन जी रही है। महिला कैदियों ने भजनों की प्रस्तुति दी और नृत्य किया। इस अवसर पर प्रो. विजयलक्ष्मी चैहान ने महिलओं को जीवन जीने की कला सिखाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply