Header Banner

धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर में कलाओं की प्रस्तुति

BY — June 8, 2018

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम में आयोजित किये जा रहे 11 दिवसीय धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर के दसवें दिन आज शिविरार्थी बच्चों ने अब तक शिविर में सीखी गई विभिन्न कलाओं का प्रस्तुतिकरण दिया।

संसथान अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी एवं मंत्री ममता रंाका ने बताया कि शनिवार को शिविर का अंतिम दिन है और रविवार को प्रातः 9 बजे देवेन्द्र धाम मंे शिविरार्थी बच्चों द्वारा शिविर में सीखी गयी धार्मिक,आध्यात्मिक सहित विभिन्न कलाओं का नृत्य के जरिये रंगांरग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। आज देेवेन्द्र धाम में संस्थान की लीला नाहर,अनीता भण्डारी,चेतना बड़ाला, वनीता पामेचा,आकाक्षा सेठ,इन्द्रा चोर्डिया,सोनिका, संध्या आदि सदस्याओं ने गर्मी में पक्षियों के लिये घर में परिण्डे रखने के लिये बच्चों को परिण्डों का वितरण किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply