Header Banner

धार्मिक, योग एवं रंगोली प्रतियोगिता में आज रंगारंग प्रस्तुति

BY — June 9, 2018

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम में आयोजित किये जा रहे 11 दिवसीय धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर के अंतिम दिन शिविरार्थी बच्चों के लिये धार्मिक, योगा एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

संस्थान की अध्यक्ष डा. सुधा भण्डारी ने बताया कि धािर्मक परीक्षा मंें ममन प्रथम, कामाक्षा द्वितीय, कोपल व दीप्ति तृतीय,योगा में मनन प्रथम, दीप्ति द्वितीय तथा माही तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में दीपा प्रथम, सिद्धी द्वितीय तथा मोलिश्का तृतीय रही।
मंत्री ममता रांका ने बताया कि 11 दिवसीय शिविर आज सम्पन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने नृत्य, धर्म, योग आदि में जो सीखा उसका कल प्रातः 9 बजे देवेन्द्र धाम में आयोजित होने वाले रंगारंग समारोह में प्रदर्शन करेंगे। लीला नाहर, अनीता भण्डारी, चेतना बड़ाला, वनीता पामेचा, आकाक्षा सेठ, इन्द्रा चोर्डिया, सोनिका, संध्या, ललिता जैन, ललिता बापना आदि ने आज सहयोग दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply