Header Banner

लान टेनिस अंडर-17 में डीपीएस की छात्राओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन

BY — September 14, 2018

उदयपुर। सीडलीग मार्डन स्कूल सापेटिया द्वारा आयोजित की गई 63वीं जिला स्तरीय (छात्र/छात्रा) अन्डर-17 व अन्डर-19 की लान टेनिस प्रतियोगिता डीपीएस उदयपुर की छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

डीपीएस के शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर-17 छात्रा वर्ग में अनुष्का अग्रवाल ने प्रथम व अनुष्का देथा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढाया। अनुष्का अग्रवाल, अनुष्का देथा, मौलश्री सिंह चैहान का राज्य स्तरीय प्रत्योगिता हेतु चयन किया गया। जो 22 से 27 सितम्बर तक राजकीय शहीद अजय आहुजा मा. वि. भीमगंज मण्डी कोटा के तत्वाधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया एवं हैडमास्टर राजेश धाभाई ने बच्चोंा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उत्साहवर्धित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply