Header Banner

लायन्स लेकसिटी ने गरीबों के घरों में रोशन की दिवाली

BY — November 5, 2018

उदयपुर। लायन्स क्लब लेकसिटी ने इस बार गरीबों के घरों में भी दिवाली रोशन करने का संकल्प लिया और उसी श्रृंखला में चीरवा व मोहनपुरा गांव के गरीबों का चयन कर उनके घर पर राशन सामग्री गेहूं का आटा, तेल, नमक, दाल इत्यादि एक माह की खाद्य सामग्री रखी। ये सामग्री पा कर निर्धन परिवार के परिजनों के चेहरों पर खुशी की रौनक दौड़ गई।

क्लब अध्यक्ष प्रमोद चैधरी ने बताया कि इन परिवारों को मिटट्ी दिये एवं मिठाई भी प्रदान की। इस कार्यक्रम को आगे भी चलाया जायेगा ताकि हर निर्धन परिवार अपने घर में दीवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें। यह कार्यक्रम के.एस.भंडारी के सहयोग से आयोजित किया गया। सचिव केवी रमेश, केएस भंडारी, प्रवीण आंचलिया, राजेंद्र कोठारी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply