Header Banner

फैमेली फन मेला में उमड़ी महिलायें

BY — January 7, 2019

उदयपुर। दिगम्बर जैन दश हूमड़ महिला मण्डल द्वारा शुभमंगल गार्डन में निर्धन बच्चांे के शैक्षणिक सहायतार्थ आयोजित किये गये फैमेली फन मेले में 2000 महिलाओं के साथ-साथ पुरूष एवं बच्चों की भी पूर्ण भागीदारी रही। मेला महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया।
मेले का उदघाटन समाजसेवी भोगीलाल शाह परिवार एवं समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों द्वारा किया गया।
मण्डल की अध्यक्ष किरण आंजनिया ने बताया कि मेले में खान-पान एवं मनोरंजन की 40 स्टाॅलें लगायी गई। जिसमें खन-पान की हर स्टाॅल पर मेलार्थियों ने चटकारें ले कर रसास्वादन किया। इस मेले से प्राप्त आय से भूपालपुरा स्थित राजकीय बालिका विद्यलय की गीता जैन एवं कुराबड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के देव रावत को बच्चों के लिये शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। सचिव श्रीमती पारस धन्नावत ने बताया कि मेले में बिग हाउजी का भी आयोजन किया गया। जिसमें ढेर सारे ईनाम रखे गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply