Header Banner

अस्थि रोग विभाग में 51 कुर्सियां एवं 51 कम्बल भेंट

BY — January 7, 2019

उदयपुर। उदयपुर ओटोमोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन आज महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में 51 कुर्सियों एवं 51 कम्बलें भेंट की गई,साथ ही मरीजों को फल भी वितरीत किये गये।
सचिव तुषार जैन ने बताया कि इस अवसर पर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, रतन जल मन्दिर के किशन मेहता सहित एसासिएशन के अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों ने अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डाॅ.विनय जोशी एवं स्टाॅफ को कुर्सियंा एवं मरीजों के लिये कम्बलें भेंट की।
महापौर कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि ओटोमोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन प्रारम्भ से ही जनहित के सेवा कार्यो को करता आया है। उसी दिशा में आज यह सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के विनय मोगरा, गुरप्रीतसिंह,दिनेश भदादा,महावीर जैन, चेतन जैन,नितिन सेठ, रितेश जैन, यशवन्त साहू, राजेन्द्र जैन, नरेश नागदा, अजय साहनी, संजय नलवाया, अनिल संाखला, दिलीप भदादा, अशोक इन्टोदिया, राकेश माहेश्वरी, करण मेहता सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply