Header Banner

सुखवाल कराटे अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा के चीफ जज

BY — January 7, 2019

भूटान के लिये आज रवाना



उदयपुर। भूटान की राजधानी थिम्पू में 10 जनवरी से होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उदयपुर के रेन्शी मुकेश सुखवाल का चयन हुआ है। सुखवाल मंगलवार को भूटान के लिये रवाना होंगे।
आॅल इंडिया योसेई गो-जू-रियू कराटे डो एसोसिएशन के महासचिव करणसिंह चैहान ने बताया कि अब तक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में राज्य एवं देश का नाम रोशन वाले मुकेश सुखवाल थिम्पू के बेबोन स्पोटर््स स्टेडियम में भूटान कराटे फेडरेशन के माध्यम से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में टीम इण्डिया के मेनेजर एवं कराटे प्रतिस्पर्धा की कुमिते इवेन्ट के लिये बतौर चीफ जज के रूप में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में 15 देशों की कराटे की टीमें भाग लेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply