Header Banner

इनरव्हील क्लब ने फतहसागर पाल पर लगायी बैंचे

BY — May 8, 2019

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने फतहसागर पाल पर सुकून के पल बिताने के लिये एवं ठंडी बयार का आनंद लेने हेतु आमजन के बैठने के लिये मार्बल की 7 बैंचे लगायी। जिसका उद्घाटन रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के पूर्व अध्यक्ष कल्याण बेनर्जी ने किया।

क्लब अध्यक्ष आशा कुणावत ने बताया कि पिछले काफी समय से पाल पर बैंचों की जरूरत महूसस की जा रही थी। जिसे देखते हुए इनरव्हील क्लब ने स्वप्रेरित होकर बैंचे लगाकर आमजन को सुकून के पल बितानें का अवसर दिया है।
इस अवसर पर बैनर्जी ने कहा कि इन बैंचो के लग जाने से इस जगह का शहरवासियों को बहुत लाभ प्राप्त होगा। समारोह में रोटरी क्लब के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, निर्मल कुणावत, मानिक नहर, इनरव्हील की सचिव निधि कुमट, गिरिराज शर्मा, वीना सिंघवी सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply