Header Banner

महिलाओं ने वास्तु की जानकारी की हासिल

BY — May 8, 2019

उदयपुर। उदयपुर वूमन चेम्बर्र आफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की बैठक होटल मुंबई हाउस में आयेाजित की गई जिसमें वास्तु विशेषज्ञ डा. कल्पना शर्मा ने वास्तु पर जानकारी देकर महिलाओं का ज्ञानार्जन किया।

प्रारम्भ में अध्यक्ष रीटा महाजन ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने चार नए सदस्यों को पिन लगाकर स्वागत किया। सदस्य डॉ.ममता धूपिया ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। डॉ. रीना राठौड़ को जन्मदिन की शुभकामनायें दी गई। अंत में डॉ. नीता मेहता ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना जैन ने किया। इस अवसर पर सचिव डॉ.नीता मेहता, सलाहकार लवलीन क्लेयर, उपाध्यक्ष ज्योत्सना जैन, नीता पंवार, डॉ. रीना राठौड़, डॉ. ममता धूपिया, रेखा रानी जैन, नीलम कोठई, मीनू कुंभट, दर्शना सिंघवी, भावना कावड़िया, मंजू बोरदिया और डॉ. अंजू गिरि मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply