Header Banner

डीपीएस उदयपुर की सुदीक्षा ने शूटिंग मे जीता स्वर्ण पदक

BY — June 9, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा दसवीं की छात्रा सुदीक्षा सिंह देवड़ा ने जयपुर में आयोजित 5 दिवसीय राज्यस्तरीय एकलव्य राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक अर्जित किया।

यह पदक उन्होंने जयपुर में चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सुदीक्षा ने 1100 निशानेबाजों में प्रथम स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के प्रों. वाईस चेयरमेन गोविंद अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया ने सुदीक्षा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाईया दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply