Header Banner

11 हजार दीपों से जगमगाया फील्ड क्लब

BY — October 24, 2019

रंगारग दीपावली स्नेह मिलन समारोह
उदयपुर। फील्ड क्लब में दीवावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर 11 हजार मिट्टी के दीये जलाकर फिल्ड क्लब को जगमग कर दिया।

मानद सचिव यशवन्त आंचलिया ने बताया कि फील्ड क्लब में कलात्मक दीयों का बहिष्कार करते हुए स्थानीय कला को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से मिट्टी के दीयों से दीपावली को रोशन किया गया। उपाध्यक्ष उमेश मनवानी ने बताया कि रंगारंग संास्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रिया भट्टाचार्य, तोषा सरकार, दीक्षा टोर ने अपनी सुरीली आवाज में सुरों से समां बांध दिया। वहंा उपस्थित सैकडों सदस्यों ने उनके सुरों में अपने सुर भी मिलायें। उन्होंने बताया कि इस बार टीआरपी ग्रुप आॅफ गल्र्स बैन्ड की धुन पर सभी को नाचनें पर मजबूर कर दिया। अंाचलिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply