Header Banner

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 14 को

BY — January 11, 2020

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा-मेवाड़ मंगलवार सायं 4 बजे प्रताप चौक, भूपाल नोबल्स संस्थान, परिसर में क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2020 आयोजित करने जा रहा है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा-मेवाड़ के प्रवक्ता रणवीर सिंह जोलावास ने बताया कि समारोह में भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह जी शेखावत मुख्य अतिथि, कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत पूज्या गुरु माँ भुवनेश्वरी पूरी गजेंद्र सिंह जी शक्तावत विधायक वल्लभनगर अतिविशिष्ट अतिथि रहेंगे साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवरानीसा साहिबा श्रीमंत जया सिंह जूदेव एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमंत महाराज विक्रमादित्य सिंह जी जूदेव का सानिध्य प्राप्त होगा।
महासभा अध्यक्ष श्री यादवेंद्र सिंह रलावता ने बताया की संभाग प्रभारी शक्ति सिंह करोहि की अनुशंषा पर महासभा की गतिविधियों को दिशा और गति प्रदान करने के लिए समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रबुद्धजनों को मार्गदर्शक मंडल में जोड़ा गया है। डॉ. मनोहर सिंह दुलावत, महेंद्र सिंह शेखावत, तनवीर सिंह थाणा, दिलीप सिंह दुदोड़, शिवदान सिंह जोलावास, नवल सिंह चुंडावत, सुशील सिंह चौहान, देवराज सिंह जगत, रणविजय सिंह पंवार, अजय सिंह पहल, दशरथ सिंह झाला, नरेंद्र सिंह शेखावत, देवेंद्र सिंह पिपलाज, नरपत सिंह जोगरास, सत्यवीर सिंह बनेठी, प्रताप सिंह राजावत, सतपाल सिंह डोडिया, रणधीर सिंह चंदेला, राजेन्द्र सिंह डेगाना, लादूसिंह चोगामडी है।
महासभा के महासचिव हेमेंद्र सिंह दवाणा ने बताया की महासभा ने विगत माह छत्तीस कोम के नवनिर्वाचित पार्षदों और मेयर का सम्मान समारोह आयोजित कराया और उदयपुर शहर को विश्व के सुँदर शहर में स्थान बनाने के लिए सुझाव और आवश्यक सहयोग का विश्वास दिलाया है । महासभा शिक्षा, खेल, संस्कृति सभी क्षेत्रों में जनकल्याणकारी कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण के भी निरन्तर कार्य कर रही है। क्षत्रिय सम्मान समारोह के माध्यम से नवयुवकों को प्रोत्साहन और प्रेरणा देने का प्रयास है। महासभा के संयोजक भवानीप्रताप सिंह ताणा ने क्षत्रिय सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की समाज की प्रतिभाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 15 वर्गों में वर्गीकृत कर सम्मानित किया जाएगा

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply