Header Banner

पेसिफिक के कृषि कैलेन्डर 2023 का विमोचन

BY — January 27, 2023

उदयपुर, पेसिफिक विश्वविद्यालय मे गणतंत्र दिवस समारोह पर पेसिफिक समूह के अध्यक्ष डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा, प्रेसिडेंट, पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रो. केके दवे एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पेसिफिक कृषि महाविद्यालय के 13 पृष्ठीय कृषि कैलेन्डर-2023 का विमोचन किया।

पेसिफिक कृषि महाविद्यालय के डीन प्रो. एस. आर. मालू ने बताया की विगत 6 वर्षो की भांति इस बार भी कृषि कैलेन्डर का विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशन किया है। इस कैलेन्डर में किसान भाइयों को पैदावार बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह में उन्हें कौनसे कृषि कार्य करने चाहिए जिसकी जानकारी दी है। कुलसचिव शरद कोठारी ने बताया की इसमें आम नागरिको, छात्रों, वैज्ञानिकों, कृषि निति-निर्धारकों व अधिकारीयों के लिए कृषि सम्बंधित बहुत उपयोगी जानकारी इस कैलेन्डर में संकलित की गई है। कैलेंडर में भारत के प्रस्ताव को सयुंक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अन्तराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया, के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं। भारतीय डाकतार विभाग द्वारा अभी तक कृषि क्षेत्र के लिए जितने भी डाक टिकिट जारी किये उनका सचित्र उल्लेख किया है। मशरूम उपयोगिता, इसकी विभिन्न प्रजातियाँ तथा उत्पादन तकनीक एवं मूल्य संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई हैं। पशुधन एवं उनकी उन्नत प्रजातियों का भी सचित्र वर्णन किया है। प्रमुख कृषि यंत्रों, उन्नत किस्मों एवं भारतीय कृषि के आंकड़ो के बारे बहुउपयोगी जानकारी दी गई हैं। समारोह में पेसिफिक अकादमिक ऑफ़ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी के सभी गणमान्य निदेशक, अधिष्ठाता, विद्यार्थी, फैकल्टी एवं उदयपुर संभाग के कई अतिथि भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply