Header Banner

सुविवि स्टाफ क्लब की ओर से अभिनंदन समारोह

BY — April 24, 2012

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय स्टाफ क्लब की ओर से हाल ही में सेवानिवृत्त प्रोफेसर्स का विदाई समारोह और नव नियुक्त 83 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफसर तथा  असिस्टेंट प्रोफसर्स का अभिनन्दन समारोह सोमवार शाम वाणिज्य महाविद्यालय में हुआ। अध्यक्षता कुलपति प्रो इन्द्रवर्द्धन त्रिवेदी ने की।

इस अवसर पर प्रो त्रिवेदी ने कहा कि नवागन्तुक शिक्षक विश्व्वविद्यालय का भविष्य और सभी की आशाओं के केन्द्र  है। अपेक्षा है कि वे रिसर्च, टिचिंग और एक्सउटेंशन के क्षेत्र में प्रतिभा का उपयोग करते हुए मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय का नाम देश के प्रमुख शिक्षा केन्द्रों  में शुमार करवाएंगे।  मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि विधायक के नाते वे सदैव विश्वविद्यालय की प्रगति में सहयोग देते रहेंगे।  सुविवि स्टाफ क्लब के अध्यक्ष प्रो दरियाव सिंह चुंडावत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि स्टाफ क्लब की ओर से इस वर्ष विभिन्नं गति‍विधियां होंगी। सेवानिवृत्ति प्रो विजय लक्ष्मी चौहान, प्रो केजी रामावत, प्रो एसएस कटेवा, प्रो एचसी जैन, प्रो हेमलता बोलिया, डा कुसुम चौधरी डा वीके शर्मा  के साथ ही सभी नए शिक्षकों का कुलपति ने उपरना ओढा कर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनन्दगन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply