Header Banner

केसीके अवार्ड के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

BY — April 24, 2012

उदयपुर। राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र के संस्थापक कर्पूरचंद कुलिश की स्मृति में आयोजित पांचवें केसीके अवार्ड के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। पत्रिका की समाचार संपादक शिप्रा माथुर के अनुसार इस बार अवार्ड की थीम चेंजमेकर्स रखी गई है। इसके लिए प्रविष्टि की अंतिम तिथि 30 अप्रेल रखी गई है।

अवार्ड के तहत प्रशस्ति पत्र एवं 11 हजार यूएस डॉलर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए वर्ष 2011 में किसी भी दैनिक समाचार-पत्र में स्टोररी प्रकाशित हुई हो और उसका मूल्यांकन टीम के प्रयास,  अच्छे अनुसंधान एवं उसके प्रभाव के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.patrika.com/kckaward पर देखा जा सकता है। प्रविष्टियां kckaward@epatrika.com पर मेल भी की जा सकती हैं। साइट से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply