Header Banner

अपराधों पर रोकथाम रहेगी प्राथमिकता : शर्मा

BY — May 2, 2012

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने लिया कार्यभार

उदयपुर। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि जिले में बढ़ रहे अपराधों पर रोकथाम उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिले में शराब माफिया, खनन माफिया और भू माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। वे बुधवार को यहां कार्य भार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उनका स्वागत करने वालों में एएसपी (मुख्यालय) कालूराम रावत, एएसपी (ग्रामीण) सुधीर जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply