Header Banner

फिजियोथैरेपी के महत्व एवं स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका पर संगोष्ठी

BY — September 8, 2026

पेसिफिक में मनाया विश्व फिजियोथैरेपी दिवस
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी में   विश्व फिजियोथैरेपी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस बर्ष की थीम ‘हृदय रोग और स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी और शारीरिक गतिविधि की भूमिका‘ रखी गई है। इस अवसर पर फिजियोथैरेपी के महत्व एवं स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी भूमिका बिषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, दर्द निवारण और मरीजों के त्वरित पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) में फिजियोथैरेपी की लगातार बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

फिजियोथैरेपी कॉलेज के डीन डॉ. जफर खान ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गतिहीन दिनचर्या और स्क्रीन टाइम के कारण मस्कुलोस्केलेटल (मांसपेशियों व हड्डियों से संबंधित) समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथैरेपी न केवल सर्जरी और गंभीर बीमारियों के बाद मरीजों को सामान्य जीवन में लौटने में मदद करती है, बल्कि बिना दवाओं के जीवनशैली जनित विकारों से बचाव का एक सुरक्षित व प्रभावी माध्यम भी है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फैकल्टी सदस्यों ने क्लिनिकल दक्षता, अनुसंधान और मानवीय संवेदना के साथ मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी, प्रेसिडेंट डॉ. एम.एम. मंगल एवं पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. उम्मेद सिंह परिहार ने फिजियोथैरेपी संकाय के सभी सदस्यों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में डॉ. आर.के. पालीवाल, डॉ. के.सी. यादव, डॉ. दीपक लोहार, डॉ. फारूक मोहम्मद, डॉ. आदिल रजा अंसारी, डॉ. हीरेंद्र कटारिया, डॉ. रेणुका पाल, डॉ. दिव्या तिवारी, डॉ. दीपिका बलाला, डॉ. आबिद कुरैशी, डॉ. अभिषेक अरोड़ा, डॉ. सुहानी भटनागर, डॉ. वैष्णवी, डॉ. पायल शर्मा, डॉ. प्रशांत रामावत, डॉ. सौरभ सोनी, डॉ. हसनैन, डॉ. दिलावर, खुशवीर सिंह, श्वेता राजपूत, देवेंद्र आमेटा, डॉ. लौकिक दाधीच, डॉ. हेमांक दवे, डॉ. कुशाग्र जोशी, डॉ. अमजद, जितेंद्र दांगी, शांता रावत एवं कंचन सालवी सहित समस्त कॉलेज फैकल्टी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.