रोटरी मेवाड़ में पगारिया अध्यक्ष, मेहता सचिव

BY — July 7, 2012

पदस्थापना समारोह आज रविवार को

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ की नये सत्र वर्ष 2012-13 की नवीन कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह कल शाम साढ़े सात बजे मादड़ी स्थित उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के चेम्बर हॉल में होगा।

जनसम्पर्क निदेशक पंकज भाणावत ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी किरणमल सावनसुखा, विशिष्ठ अतिथि सहायक प्रान्तपाल रमेश चौधरी होंगे। पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी अध्यक्ष योगेश पगारिया, सचिव अनिल मेहता, निवर्तमान अध्यक्ष पवन कोठारी, अध्यक्ष निर्वाचित डॅा. अरूण बापना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय बोबरा, वरिष्ठ संयुक्त सचिव यू. बी. श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव फारूक कुरैशी, कोषाध्यक्ष दिनमय चौधरी, पब्लिक रिलेशन निदेशक पंकज भाणावत, क्लब एडमिनिस्ट्रेशन निदेशक राहुल हरन, रोटरी फाउण्डेशन निदेशक प्रवीण गांधी, न्यू जनरेशन निदेशक विनय राठी, मेडीकल एण्ड हेल्थ प्रोजेक्ट निदेशक नितेश कोठारी, वोकेशनल सर्विस निदेशक ज्योत्सना झाला, सामुदायिक एंव समाजसेवा निदेशक मुकेश चौधरी, मेम्बरशिप निदेशक संजय व्यास, सार्जेन्ट एट आर्म्सा दीपेश कोठारी के अतिरिक्त संरक्षक हंसराज चौधरी, लोकेश जैन, डॉ. स्वाति भाणावत, कपूर सी. जैन, रीना राठौड़ व साधना मेहता पदाधिकारी के रूप में शपथ लेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *